महिलाओं को वितरित की निश्शुल्क सिलाई मशीन
जागरण संवाददाता, उरई : जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्
जागरण संवाददाता, उरई : जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं छह महिलाओं को निश्शुल्क सिलाई मशीन वितरित कीं। साथ ही कहा कि स्वावलंबी बनकर आर्थिक उत्थान की ओर बढ़ें। इसके उपरांत उन्होंने एडीएम न्यायालय कक्ष का लोकार्पण भी किया।
गुरुवार की सुबह डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आरसेटी से प्रशिक्षण ले रहीं महिलाएं आभा श्रीवास्तव, सुनीता देवी, मांडवी, रीना देवी, नीतू ¨सह, रामादेवी को सिलाई मशीन भेंट की। डीएम ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहिए। जिससे परिवार को समृद्धि मिले और बच्चों की शिक्षा पर भी उचित ध्यान दिया जा सके। जो महिलाएं स्वयं कार्य कर मुकाम हासिल कर रही हैं उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इसके बाद डीएम ने एडीएम के न्यायालय कक्षा का लोकार्पण फीता काटकर किया। इस मौके पर एडीएम प्रमिल कुमार ¨सह, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, ईओ संजय कुमार, ईडीएम पुष्पेंद्र ¨सह, रोहित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।