विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस रक्षाबंधन भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेगी बहनों की राखी, डाक विभाग ने की खास तैयारी

Published: Mon, 17 Aug 2026 07:38 PM (GMT+05:30)

जालौन डाक विभाग ने रक्षा बंधन पर बहनों की राखियां भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

रक्षाबंधन भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेगी बहनों की राखी।

रक्षाबंधन भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेगी बहनों की राखी।

HighLights

  1. डाक विभाग ने राखी मेल सेवा शुरू की।

  2. राखियों के लिए 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध।

  3. जालौन में राखियों की सुरक्षित और समय पर डिलीवरी।

जागरण संवाददाता, जालौन। रक्षा बंधन का पर्व आने वाला है। जो बहनें भाइयों के यहां किसी कारण से नहीं पहुंच पा रही हैं वे राखियां भाइयों तक पहुंचाने के लिए खरीदारी करने में जुटी हुई हैं। जिससे कि समय से भाइयों को राखी मिल जाएं और उनकी कलाई सूनी न रहे।

डाक विभाग ने भी बहनों की इस चाहत को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं बाकी नहीं रखी है। भाई तक बहन की राखी पहुंचाने के लिए व्यवस्था कर ली गई है। राखी मेल के नाम से अलग बाक्स लगाया गया है। साथ ही दस रुपये कीमत का वाटरप्रूफ लिफाफा भी विभाग उपलब्ध करा रहा है। जिससे कि राखियां सुरक्षित पहुंच सकें।

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन के पर्व का इंतजार बहनें बहुत ही बेसब्री के साथ करती हैं। इसी माह के अंतिम सप्ताह में पर्व मनाया जाना है। अभी समय है जिसको देखते हुए बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीदकर पहुंचा रही हैं। जिससे कि त्योहार पर भाई की कलाई सूनी न रहे।

बाजार में बहनें अपने पसंद की राखियां खरीदते देखी जा सकती हैं। बहनों की इच्छा को पूरी करने में डाक विभाग इस बार भी पूरा सहयोग कर रहा है। डाकघर परिसर में राखी मेल के नाम से एक पीला बाक्स लगाया गया है। जितनी डाक इसमें एकत्रित होती है उसको उसी दिन निकाल कर भेज दिया जाता है।

साथ ही बाहर से आने वाली राखी डाक को पोस्टमैन के द्वारा तुरंत वितरण कराए जाने की व्यवस्था की गई है। पोस्टमास्टर कैलाश बाबू ने बताया कि अमूमन तौर पर कागज के लिफाफे किसी न किसी कारण से फट जाते हैं। या फिर बारिश आदि की वजह से लिफाफे खराब होने का डर रहता है।

जिसको देखते हुए विभाग ने इस बार भी वाटरप्रूफ लिफाफे मंगवाए हुए हैं। विभाग ने व्यवस्था की है कि त्योहार के पहले बहनों की राखियों का वितरण भाइयों तक करा दिया जाए।

यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन से पहले रिजर्वेशन फुल, मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन; इनका UP-UK के कई स्टेशनों पर स्टापेज