बेटे के दूर जाने का गम बर्दाश्त न कर सकी मां, कानपुर में एडमिशन से पहले फंदा लगाकर की खुदकुशी
जालौन के इंदिरा नगर में एक मां ने अपने इकलौते बेटे के बीटेक में चयन होने और कॉलेज जाने के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जालौन में मां ने बेटे के बिछड़ने के डर से आत्महत्या की।
इकलौता बेटा बीटेक में चयनित, कानपुर कॉलेज जाने वाला था।
मां को बेटे से अत्यधिक लगाव था, इसलिए उठाया यह कदम।
जागरण संवाददाता, जालौन। शहर के मुहल्ला इंदिरा नगर निवासी महिला ने बेटे के बिछड़ने के डर से उसके जाने से पहले ही घर पर दुपट्टा से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।
उसके इकलौते बेटे का बीटेक में चयन होने पर उसे बुधवार को कानपुर एचबीटीआइ कालेज में प्रवेश लेने जाना था। इसको लेकर मां कई दिन से परेशान रहने लगी। सोमवार को पुत्र बैंक खाता खुलवाने चला गया वापस आने पर देखा तो मां फंदे से लटकी मिली।
इंदिरा नगर निवासी सुजीत कुमार ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पत्नी 40 वर्षीय दयावती घर में रहती थी। पुत्र अभिजीत पढ़ाई में होशियार था। इस कारण उसका चयन बीटेक में हो गया था। अभिजीत घर का इकलौता पुत्र था इस कारण मां का उससे अधिक लगाव था। बुधवार को अभिजीत को कानपुर के एचबीटीआइ कालेज में प्रवेश के लिए जाना था। इसके लिए मंगलवार की सुबह वह बैंक खाता खुलवाने गया।
इसके बाद पिता के साथ वह बाजार से कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने चला गया। शाम को घर लौटा तो देखा कि मां दुपट्टे से फंदा पर लटकी मिली। इस पर मां को तुरंत फंदे से उतारा और उरई मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला के पति ने बताया कि पुत्र को कानपुर जाना था तो इसकी मां को यह दो दिन से चिंता थी कि बेटा कैसे रहेगा, क्योंकि अभी तक वह साथ में ही रह रहा था। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी रमाशंकर शर्मा ने बताया कि स्वजन के अनुसार महिला ने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
