विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेढ़ लाख का कर्ज, बीमार पत्नी और बेटियों की शादी की चिंता; फैक्ट्री में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:56 PM (IST)

कोंच (जालौन) में डेढ़ लाख के कर्ज और तीन बेटियों की शादी की चिंता से परेशान एक मजदूर ने फैक्ट्री में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

HighLights

  1. मजदूर ने डेढ़ लाख के कर्ज से परेशान होकर जान दी।

  2. तीन बेटियों की शादी और पत्नी की बीमारी भी थी चिंता।

  3. कोंच की फैक्ट्री में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सीसीटीवी में कैद।

संवाद सहयोगी, जागरण, कोंच (जालौन)। नगर के फैक्ट्री एरिया स्थित श्री खाटू श्याम मटर छनाई सेंटर के अंदर बने हाल में शुक्रवार दोपहर को 41 वर्षीय मजदूर ने डेढ़ लाख का कर्ज होने और तीन बेटियों की शादी की चिंता में परेशान होकर गमछा से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। उसके साथियों ने देखा तो पुलिस व फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। फैक्ट्री में लगे कैमरा की फुटेज में यह घटना रिकॉर्ड हो गई।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मुबारकपुर ग्राम कुइयां खेड़ा निवासी 41 वर्षीय राजाराम नगर के फैक्ट्री के ब्लाक नंबर जी-8 में शुक्रवार सुबह मटर छनाई का काम करने के बाद दोपहर को हाल में चला गया। जहां उसने गमछा से फंदा लगाकर जान दे दी।

कुछ देर बाद बंदरों का झुंड आने पर उसका साथी हाल में आए तो देखा कि वह सीढ़ियों की रेलिंग से फंदे पर लटका है। घटना की तुरंत जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ की। राजाराम के गांव निवासी मजदूर रामदास ने बताया कि वह सुबह मजदूरी करने आया तो उसे बताया था कि उसने घर खर्च को लेकर कई लोगों से गांव में करीब डेढ़ लाख का कर्ज ले रखा है।

तीन बेटियों की शादी भी करनी है। पत्नी बीमार रहती है उसका भी इलाज कराना है, इससे वह परेशान है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साथियों से पूछताछ की गई है।

कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम

कैमरा फुटेज में दिख रहा है कि राजाराम मटर छनाई केंद्र के हाल में आया, जहां एक व्यक्ति किनारे पर सो रहा था। राजाराम के गले में एक गमछा था। इसके बाद उसने मुख्य गेट पर जाकर देखा कि कोई आ तो नहीं रहा है और फिर गमछा सीढ़ियों की रेलिंग में बांधा और एक हाथ से उसे कस लिया। फिर वह जमीन पर गिरा और तड़पने लगा और जान चली गई।