Move to Jagran APP

कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी..

जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र पर भक्ति की बयार बह रही है। लोग देवी की आराधना में लीन

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:12 PM (IST)
कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी..
कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी..

जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र पर भक्ति की बयार बह रही है। लोग देवी की आराधना में लीन हैं। हर तरफ धार्मिक आयोजन होते दिखाई देते हैं। पांचवें दिन भक्तों ने भक्तिभाव के साथ देवी के पंचम स्वरूप स्कंद माता का पूजन कर सुख समृद्धि देने की प्रार्थना की। लोगों ने विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री देवी के चरणों में समर्पित कर मत्था टेका।

loksabha election banner

प्रतिदिन की भांति रविवार को भी सुबह से ही भक्त देवी पूजन की तैयारी करने लगे। पूजा की थाली लेकर महिलाएं समूह के रूप में भजन गाती हुई मंदिरों तक पहुंची। इस दौरान गगनभेदी जयकारे भी लगाए जा रहे थे। शहर के संकटा माता मंदिर, हुल्की माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर में भक्तों ने कई तरह की पूजा सामग्री देवी के चरणों में समर्पित कर विधिविधान से पूजन किया। हर तरफ वातावरण भक्तिमय नजर आया। घरों में भी महिलाओं ने देवी का पूजन कर दुर्गा सप्शती का पाठ किया। जनपद के प्रतिष्ठित मंदिरों में भी लोग पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे। कई स्थानों पर भक्तों ने प्रसाद वितरण भी किया। देर शाम तक देवी दर्शन का क्रम चलता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.