Move to Jagran APP

घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

संवाद सूत्र सिरसा कलार कुठौंद ब्लॉक के ग्राम सलेमपुर में शनिवार सुबह एक कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घर में रखा अनाज भूसा व गृहस्थी का सामान जल गया जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 06:58 PM (IST)
घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख
घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

हादसा

loksabha election banner

- कुठौंद ब्लाक के ग्राम सलेमपुर में सुबह के समय की घटना

- फायर बिग्रेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

संवाद सूत्र, सिरसा कलार : कुठौंद ब्लॉक के ग्राम सलेमपुर में शनिवार सुबह एक कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घर में रखा अनाज, भूसा व गृहस्थी का सामान जल गया जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ग्राम सलेमपुर निवासी रामप्रकाश पाल अपनी पत्नी किशोरी और लड़का राजेश के साथ खेत में काम करने गया था तभी उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने जब घर के अंदर से धुआं उठता देखा तो तुरंत ही रामप्रकाश को सूचना दी। रामप्रकाश घर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पर फायर बिग्रेड भी पहुंची और आग पर काबू पाया। रामप्रकाश ने बताया कि कच्चे घर में लकड़ी व मिट्टी की छत बनी थी। आग लगने से वह जल गई और वहां पर बंधे 2 मवेशियों को आनन-फानन में बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई। घर में रखा 10 क्विटल गेहूं, आठ क्विटल भूसा व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मदन महाराज ने बताया कि उसके पूरे साल भर का अनाज जल जाने से उसके सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसे मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। लोगों का कहना है कि सरकार को पीड़ित की मदद जरूर करनी चाहिए। इससे उसको काफी राहत मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.