अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रही सरकार
जागरण संवाददाता, उरई : पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय का सिद्धांत दिया था
जागरण संवाददाता, उरई : पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय का सिद्धांत दिया था। केंद्र और प्रदेश की सरकारें इसी सिद्धांत पर चल रही हैं।
उक्त बात विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को देखकर बनाई व लागू की जा रही हैं। जिला महामंत्री भगवती शुक्ला ने पं. दीनदयाल के जीवन के कई संस्मरण सुनाए। कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, शैलेंद्र ¨सह, राघवेंद्र ¨सह, सलिल श्रीवास, दीपक द्विवेदी, सत्यम मिश्रा, विपिन माहेश्वरी, शांतिस्वरूप, प्रमोद लुहारी, सुखदेव पाल, जितेंद्र अहिरवार, विपिन सेठ, दिलीप श्रीवास्तव, मकबूल, मंजू वर्मा, अनीता वर्मा, सुमन वर्मा, उमाशंकर वर्मा मौजूद रहे।