गोवंश से लदी डीसीएम पकड़ी, पांच गिरफ्तार
संवाद सूत्र, एट : थाना पुलिस ने मंगलवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर सोमवार की आधी रात बाद ग
संवाद सूत्र, एट : थाना पुलिस ने मंगलवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर सोमवार की आधी रात बाद गोवंश से लदी एक डीसीएम को पकड़ लिया। जिसमें 41 मवेशी लदे थे। गोवंशों के साथ पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गोकशी करने वालों से तार जुड़े मिले। पुलिस हर बिन्दु पर छानबीन कर रही है।
थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गोवंश से लदी एक डीसीएम झांसी की तरफ से आ रहा है। जिसके बाद पुलिस हाईवे पर रात लगभग ढाई बजे सक्रिय हो गई। कुछ देर बाद झांसी की तरफ से बताया गया वाहन आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेजी से वाहन भगा दिया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। डीसीएम रुकते ही उस पर सवार लोग भागने लगे, जिनको दौड़ा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में डीसीएम से 41 गाय व गोवंश बरामद किए गए। जिनको सुरक्षित रखवाया गया। थानेदार ने बताया कि गायत्री पेट्रोल पंप के पास कानपुर की ओर जा रही डीसीएम यूपी 83 ईटी 9299 को पकड़ा गया है। जिसमें 41 जानवर बरामद हुए हैं। टीम में दारोगा गणेश मिश्रा भी शामिल थे। गोवंशों के साथ ओरछा गेट बाहर झांसी निवासी शकील पुत्र फारूक, नदीम पुत्र अनवर, इरफान पुत्र अकबर, फैसल पुत्र नूर मोहम्मद लालपुर थाना रामगढ़ फिरोजाबाद और विकास पुत्र जमील 3 बीसी रोड फिरोजाबाद को पकड़ा गया है। उक्त लोगों के तार गोकशी वालों से जुड़े हुए हैं। जांच की जा रही है।