राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार
संस,जालौन : लोकतंत्र सेनानी डा. राधेश्याम योगी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
संस,जालौन : लोकतंत्र सेनानी डा. राधेश्याम योगी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
बीमारी के बाद लोकतंत्र सेनानी नारोभास्कर निवासी डा. राधेश्याम योगी का झांसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उनका निधन हो गया। गुरुवार की सुबह मुक्ति धाम में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को गार्ड आफ आनर दिया गया। मकरंदपुरा निवासी लोकतंत्र सेनानी, साहित्यकार, लेखक, गांधीवादी नेता डा. राधेश्याम योगी के अंतिम संस्कार में गांव व नगर के लोगों ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र शाश्वत ने दी। इस मौके पर एसडीएम भैरपाल ¨सह, सीओ संजय कुमार शर्मा, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, मृत्युंजय, कुणाल, संजात, संघर्ष, अखिलेश, अरुण, सुरेश, गिरजेश सहित कई लोग मौजूद रहे।