घरों में विराजेगें गणपति, मूर्तियों से सजा बाजार
बनाकर बनीं स्वावलंबी शहर में मोहल्ला नया पाठकपुरा
जागरण संवाददाता, उरई : गणेश चतुर्थी का पर्व मनाए जाने की तैयारियां होने लगी हैं। हालांकि इस बार गजानन पंडालों में नहीं बल्कि भक्तों के घरों में ही विराजमान होगें। कई तरह की गणेश प्रतिमाओं से बाजार सज गया है। आस्था में किसी तरह की कमी नहीं है। पगड़ी पहने गणेश प्रतिमा की मांग अधिक है।
बीते वर्ष तक गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। शहर व कस्बों में कई स्थानों पर पंडाल सजते थे और रोज पूजा आरती होती थी। इस बार कोरोना संकट की वजह से पंडाल नहीं सज रहे हैं। भक्त अपने घर में ही भगवान का पूजन करेंगे। पर्व को लेकर तरह-तरह की गणेश प्रतिमाओं से बाजार अटा पड़ा है। सौ रुपये से लेकर एक हजार तक की प्रतिमाएं बिक रही हैं। लोग पूरे भक्ति भाव के साथ खरीदारी कर रहे हैं। लोगों में आस्था की कमी नजर नहीं आ रही है। पगड़ी पहने गणेश जी की मांग अधिक है। लोग इस प्रतिमा को खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि अन्य प्रतिमाओं की बिक्री भी हो रही है। मूर्ति विक्रेता संजय ने बताया कि बिक्री ठीक है। जितनी मूर्तियां मंगवाई हैं सब बिक जाएंगी।