रंगोली और दीपायन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर
जासं,उरई : शनिवार को रंगोली और दीपायन प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालयों और संस्थाओं द्वारा
जासं,उरई : शनिवार को रंगोली और दीपायन प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालयों और संस्थाओं द्वारा किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मार्निंग स्टार गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य कुसुम ¨सह ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पटाखों का प्रयोग न करें। कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें। रंगोली प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में बाधुनी, प्रिया, उन्नति, स्वाती, भूमिजा, खुशी, सिमरन, दिव्या, श्रेया, रूबी ने स्थान पाए। जूनियर वर्ग में पूर्णिमा, साक्षी, अंशी, समृद्धि, आशी, वैष्णवी, प्रतीक्षा, श्रुति, क्षमा ने स्थान पाए। इस मौके पर प्रीति शुक्ला, श्वेता ¨सह, राजकुमारी तिवारी, रीतिका सक्सेना मौजूद रहीं।
श्री विनायक एकेडमी स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप ए में रमन हाउस ने जीत हासिल की। रमन हाउस की टीम में प्रतीक्षा, अंजली, अनन्या, देवांश, वरदान शामिल रहे। ग्रुप बी में जीत हासिल करने वाली रामानुजन हाउस की टीम में कंचन, श्रेया, निकिता, कृतिका, अल्तमश शामिल रहे। निर्णायक की भूमिका रोहित विनायक, नरेंद्र वर्मा ने निभाई। विजेताओं को प्रधानाचार्य दिव्येंदु त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रबंध समिति सदस्य दीपक गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद एवं इंटैक द्वारा न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल में दीपकों की संग्राहक संध्या पुरवार और डा. हरिमोहन पुरवार द्वारा करीब 500 प्रकार के दीपकों का प्रदर्शन किया गया। महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने कहा कि दीपावली पर अधिकाधिक मिट्टी के दीपकों से घरों को रोशन किया जाएगा। भारतीय संस्कृति में दीपकों का विशेष महत्व है। दीप अलंकरण प्रतियोगिता में आशी ओझा ने प्रथम, साक्षी ओझा ने द्वितीय और वर्तिका राज ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर अशोक होतवानी, सुरेश तांचल, रीतेश तरसौलिया, राघवेंद्र कनकने, अनिल कुचया, रामनरेश गुप्ता, प्रीति बंसल, अनुपमा तरसौलिया, कल्पना कनकने, सुरेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।