Move to Jagran APP

महोत्सव : मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित हुईं गणेश प्रतिमाएं

संवाद सहयोगी, कोंच : गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के बीच गुरुवार को गणेश प्रतिमाएं मंत्रोच्चा

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 09:04 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 09:04 PM (IST)
महोत्सव : मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित हुईं गणेश प्रतिमाएं
महोत्सव : मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित हुईं गणेश प्रतिमाएं

संवाद सहयोगी, कोंच : गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के बीच गुरुवार को गणेश प्रतिमाएं मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित कर दी गईं। इस दौरान भागवत कथा आयोजन के लिए प्राचीन गणेश मंदिर तक शोभायात्रा भी भागवताचार्या की उपस्थिति में निकाली गई।

loksabha election banner

नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद गणेश महोत्सव का आगाज हो गया। सिद्धि विनायक गणेश की प्रतिमा को पहले गाजे-बाजे के साथ स्थापना स्थल तक ले जाया गया। जहां मंत्रोच्चारण और धार्मिक रीति-रिवाज से प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। नगर के प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर हर साल की तरह इस साल भी 18 फिट ऊंची प्रतिमा झांसी से लाई गई है। गणेश महोत्सव के दौरान मंदिर पर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रमुख कार्यक्रम श्रीमछ्वागवत कथा की शुरुआत के लिए शोभायात्रा लड्डू गोपाल की प्रतिमा के साथ निकली। रामलला मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में साथ चल रही थीं। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गढ़ी स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची। जहां विधिवत रूप से भागवताचार्य साध्वी आस्था व्यास ने भागवत कथा की शुरुआत की। इस दौरान पारीक्षत बादाम भदौरिया, नीलम भदौरिया, गौरव सोनी, राहुल तिवारी, ऊषा झा, प्रियंका, ऋषभ, कन्हैया, निखर, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.