Move to Jagran APP

कच्ची दीवार ढहने से किसान की मौत, महिला जख्मी

संवाद सहयोगी कोंच-तहसील के ग्राम महेशपुरा में खाना खा रहे किसान की कमरें की कच्ची दीवाल ढह जाने से मलवे में दबकर मौके हो गयी मलवे से एक महिला भी

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:06 AM (IST)
कच्ची दीवार ढहने से किसान की मौत, महिला जख्मी
कच्ची दीवार ढहने से किसान की मौत, महिला जख्मी

संवाद सहयोगी, कोंच : ग्राम महेशपुरा में खाना खाते समय दीवार गिरने से किसान मलबे में दब गया। जब तक उसे निकाला जाता, मौत हो गई। हादसे में उसकी पुत्रवधू जख्मी हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

ग्राम महेशपुरा निवासी 61 वर्षीय किसान जगदीश शुक्रवार को खेत में लगी सरसों की फसल को देखकर दोपहर घर लौटा था। पुत्रवधू जगवती ने खाना दिया। वह दीवार के पास बैठकर भोजन करने लगा। जैसे ही उठने लगा, तभी भरभराकर कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में जगदीश दब गया, जबकि थाली उठा रही जगवती भी चपेट में आ गई। शोर सुन आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से स्वजनों ने मलबा हटा जगदीश को जबतक निकाला, उसकी सांस टूट गई। जगवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.