दोपहर की धूप भी न दे सकी गलन से राहत
जागरण संवाददाता उरई सर्दी के तेवर सख्त बने हुए हैं। शुक्रवार की शाम से मौसम कुछ अधि
जागरण संवाददाता, उरई : सर्दी के तेवर सख्त बने हुए हैं। शुक्रवार की शाम से मौसम कुछ अधिक खराब हो गया। आसमान पर बदली सी छा गई। शनिवार की सुबह भी वही हालत रही। तेज गलन से लोग कांप उठे। सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी। कोहरा की चादर भी छाई हुई थी। लोगों को अलाव के सहारे सर्दी से बचाव करना पड़ा। लोग बिस्तर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। दोपहर में धूप तो निकली लेकिन वह राहत नहीं दे सकी। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को सुबह से सर्दी चरम पर महसूस की गई। जो लोग काम से घर के बाहर निकले तो कांप उठे। सर्द हवाओं के झोकों ने उनको परेशान कर दिया। कोहरा अलग से मुसीबत बना हुआ था। सर्दी की अधिकता को देखते हुए अधिकांश लोगों ने जल्दी न निकलने में ही अपनी भलाई समझी। बाजार में गरीब और मजदूर वर्ग के लोग अलाव के सहारे सर्दी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। पशुओं का सबसे बुरा हाल था। कड़ाके की सर्दी में सिकुड़े खड़े हुए थे फिर कांप रहे थे। सर्दी से हर कोई परेशान नजर आया। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकली लेकिन गलन बरकरार बनी रही। धीमी गति से सर्द हवाएं भी चलती रहीं जिससे सर्दी में कमी नहीं आई। साम होते ही सर्दी का परकोप फिर से बढ़ने लगा। जिसके देखते हुए जल्दी ही अलाव जलवा दिए गए। जिससे कि किसी को परेशान न होना पडे। बादलों को देखकर लग रहा था कि मौसम में फिर से परिवर्तन हो सकता है।