सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को करें जागरूक
जागरण संवाददाता, उरई : मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
जागरण संवाददाता, उरई : मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से विकास भवन सभागार में दिखाया गया। इसमें कई अधिकारियों, महिलाओं ने सहभागिता की। महिला समाजसेवियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री द्वारा अभियान के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखने के बाद मुख्य विकास अधिकारी एबी ¨सह ने कहा कि इस अभियान के जो ¨बदु बताए गए हैं उनमें से सभी पर अमल करें। 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक सरकार की सभी महिला कर्मचारी अपने-अपने ब्लाकों में जाकर महिला लाभार्थियों से डोर टू डोर संपर्क कर सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जागरूक करेंगी। 9 दिसंबर से 19 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों में नारी शक्ति शिविरों का आयोजन किया जाना है। इन शिविरों में महिला सिपाहियों द्वारा सुरक्षा एवं आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला, शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल चलो अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार का वितरण, आशा बहुओं द्वारा आयरन की गोलियां आदि का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। 20 दिसंबर को नारी स्वाभिलंबन सम्मेलन का आयोजन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि यह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, बीईओ आनंद भूषण, कल्पना श्रीवास्तव, सुनीता वर्मा, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, महिला इंस्पेक्टर ललित कुमारी, ईडीएम पुष्पेंद्र, विमलेश आर्या, मंजूरानी वर्मा, सुमन वर्मा, ब्रजलता द्विवेदी, शिखा द्विवेदी, अनीता सोलंकी, ज्योति विश्वकर्मा कालपी आदि उपस्थित रहे।