हैंडपंप ठीक न हुए तो दंडित होंगे कर्मचारी
संवाद सूत्र, महेबा : पेयजल समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हर गांव में ग्रामीणों को आसानी
संवाद सूत्र, महेबा : पेयजल समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हर गांव में ग्रामीणों को आसानी से पानी उपलब्ध कराने के लिए खराब हैंडपंपों को चालू कराने के निर्देश ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। गांवों में हैंडपंप ठीक न कराने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। यह बात ब्लाक महेबा में खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत ने बुधवार को ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान तथा सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि मनरेगा को छोड़कर ग्राम पंचायत की सभी निधियों की धनराशि अन्य मदों में व्यय करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल गांव में पेयजल की व्यवस्था ठीक रखने के लिए धन व्यय किया जाएगा। इसके बावजूद अगर पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ तो उस ग्राम पंचायत से संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जो हैंडपंप ठीक न हो सके उनका रीबोर कराएं। तालाबों में राजकीय नलकूप, नहर या निजी नलकूप से पानी भरवाएं। इस मौके पर एडीओसी हरनारायण अनुरागी, एसडीओ एसटी रमेश चंद्र, एडीओ पंचायत महेंद्र ¨सह, ग्राम पंचायत अधिकारी रीतेश ¨सह, पवन कुमार सोनी, भारत ¨सह, फूल ¨सह, सुरेश चंद्र निषाद, भगवती देवी, आलोक, संजय गुप्ता, दिलीप, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।