फाग को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
हैदलपुरा गांव में सोमवार की रात होलिका दहन के दौरान फाग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। भिड़ंत में बारह से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों तरफ से दी गई तहरीर के आ
संवाद सहयोगी, माधौगढ़ : हैदलपुरा गांव में सोमवार की रात होलिका दहन के दौरान फाग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। भिड़ंत में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर बीस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
हैदलपुरा गांव में सोमवार रात होली जलने के बाद रीत रिवाज के अनुसार अशोक पाल के घर के बाहर देर रात ग्रामीण फाग गा रहे थे। आरोप है कि तभी प्रधान पति शिवप्रसाद पाल अपने पुत्र अरविद, गजेंद्र व आधा दर्जन साथियों के साथ अशोक पाल के दरवाजे पर पहुंचे। प्रधान पति ने फाग बंद करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों तरफ से तू-तू, मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और लाठी डंडा चलने शुरू हो गए। मारपीट में दोनो पक्षों के सात लोगो के सिर फट गए, जबकि कई अन्य जख्मी हुए। यह हुए घायल, दोनों ओर से दी गई तहरीर
मारपीट में एक पक्ष के हितेंद्र सिंह, श्यामू सिंह व प्रिसू सिंह जबकि दूसरे पक्ष से प्रधान केशकली, गजेंद्र, अरविद, अर्जुन सिंह का सिर फट गया। कई अन्य जख्मी हुए। सूचना पर भारी फोर्स पहुंच गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल हितेंद्र सिंह ने प्रधान पक्ष के शिवप्रसाद के बेटे अरविद, गजेंद्र, अर्जुन पाल, सुरेंद्र पाल, संतोष पाल, भूरे पाल मानवेंद्र, रामवीर पाल, दीपू, बुद्ध सिंह कुशवाहा सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वही प्रधान पुत्र गजेंद्र की से शंकर सिंह, श्यामू सिंह, प्रिसू सिंह, बलराम सिह, शिवराज सिह धुन्नी सिंह, दीपक सिंह, अंकित सिंह, रघुवीर सिंह, आशुतोष सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।