Move to Jagran APP

स्कंदमाता की पूजा कर भक्तों ने लगाए जयकारे

जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र के पांचवे दिन भक्तों ने देवी के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की विधिवि

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 03:01 AM (IST)
स्कंदमाता की पूजा कर भक्तों ने लगाए जयकारे
स्कंदमाता की पूजा कर भक्तों ने लगाए जयकारे

जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र के पांचवे दिन भक्तों ने देवी के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की विधिविधान से पूजा अर्चना की और सुख शांति देने की प्रार्थना की। देवी के चरणों में विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित कर मत्था टेका। सुबह जल्दी ही मंदिरों में भारी भीड़ हो गई। भक्त माता के जयकारे लगा रहे थे। देवी दर्शन करने के बाद भक्तों ने भजन कीर्तन भी किए। बहुत से लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार मंदिर परिसरों में कराया। घरों में भी भक्ति की बयार बहती रही। देवी के पाठ का आयोजन कर पूजा पाठ की गई। सुबह से शाम तक मंदिरों में दर्शनों का क्रम चलता रहा। प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भी लोगों ने मत्था टेका।

loksabha election banner

गुरुवार को सुबह से ही भक्तों की टोलियां मंदिरों की तरफ जयकारे लगाते हुए जा रही थीं। महिलाओं की संख्या अधिक थी। भोर का उजाला होने के पहले ही मंदिर परिसरों में तिल रखने की जगह नहीं बची। भक्तों ने क्रमवार देवी के चरणों में फूल, पान, बताशा, सुपारी आदि पूजन सामग्री अर्पित कर श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा की और सुख शांति देने की प्रार्थना की। शहर के संकटा माता मंदिर, हुल्की माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए भीड़ कम हुई लेकिन शाम तो फिर से अधिक संख्या में भक्त देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे। देवी के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो रहा था। बहुत से भक्तों ने अपने बच्चों का मुंडन तो किसी ने अन्न प्राशन संस्कार कराया। कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। घरों में भक्तिभाव से देवी पूजन कर महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। जालौनी माता, बैरागढ़ धाम, रक्त दंतिका, अक्षरा देवी धाम में भक्तों ने मत्था टेका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.