Move to Jagran APP

धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, रही चकाचौंध

जागरण संवाददाता, उरई : धनतेरस के त्योहार पर बाजार में खासी गहमा गहमी रही। लोगों ने बर्त

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:50 PM (IST)
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, रही चकाचौंध
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, रही चकाचौंध

जागरण संवाददाता, उरई : धनतेरस के त्योहार पर बाजार में खासी गहमा गहमी रही। लोगों ने बर्तनों की जमकर खरीदारी की। स्टील के बर्तनों की मांग अधिक रही। जबकि पीतल, तांबे के बर्तन सिर्फ पूजा के लिए ही लोगों ने खरीदे। प्लास्टिक की बाल्टी, टब व अन्य सामान भी लोग खरीदते देखे गए। देर रात तक बाजार में खरीदारी जारी रही। इस बार दस फीसद तक बर्तनों के दाम अधिक होने के बावजूद खरीदारों में गजब का उत्साह था। इस पर्व पर लोगों ने आभूषण भी खरीदे।

loksabha election banner

धनतेरस के पर्व पर लगभग हर घर में लोग नया बर्तन जरूर खरीदते हैं। भले ही एक गिलास या चम्मच ही खरीदें लेकिन खरीदारी करते अवश्य हैं। इसको शुभ माना जाता है। तमाम लोग आभूषण आदि भी खरीदते हैं। सोमवार को धनतेरस के पर्व पर बाजार में खासी चहल पहल देखने को मिली। बाजार में इस कदर भीड़ थी कि पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा था। बर्तनों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ थी। कई-कई लोग लगे होने के बाद भी ग्राहकों को सामान नहीं दिखा पा रहे थे। स्टील के बर्तन अधिक बिक रहे थे। बर्तनों में डिनर सेट, गिलास, थाली, और बाल्टी की मांग अधिक थी। तमाम लोग बर्तन रखने के लिए स्टील के बने स्टैंड भी खरीद रहे थे। नई-नई डिजाइनों के बर्तन बाजार में होने की वजह से लोग आकर्षित हो रहे थे। पीतल व तांबे के बर्तन सिर्फ लोग पूजा के लिए ही ले रहे थे। अल्यूमिनयम के बर्तनों में सबसे अधिक बिक्री कुकर की हुई। ऐसी कोई दुकान नहीं थी जहां पर कुकर की बिक्री न हो रही हो। इस बार बर्तनों के दामों में दस फीसद तक इजाफा हुआ है लेकिन इसका असर बाजार पर देखने को नहीं मिला। लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे थे। प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीदारी भी लोगों ने की। बाल्टी, टब, पानी की बोतलें आदि की खूब बिक्री हुई। देर रात तक बाजार में चहल पहल बनी रही।

-----------------------

इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के बाजार में रही कुछ मंदी

धनतेरस के पर्व पर इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की खरीदारी भी लोग करते हैं। इस दिन नया सामान घर लाते हैं। इस दिन का लोग इंतजार साल भर करते हैं। पहले ही प्ला¨नग कर ली जाती है कि इस बार धनतेरस पर फ्रिज लाना है कि अन्य कोई वस्तु। इस बार भी इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की बिक्री हुई लेकिन बाजार में पिछली बार की अपेक्षा कुछ मंदी दिखाई दी। वा¨शग मशीन और बड़ी एलईडी की मांग सबसे अधिक थी। जो लोग खरीदारी कर रहे थे उनकी पहली पसंद वा¨शग मशीन ही नजर आई। इसके बाद एलईडी मध्यम साइज और बड़ी। इसके अलावा कंप्यूटर बाजार में लैपटाप की मांग अधिक रही। कुछ ग्राहक कैमरा भी खरीदते देखे गए। इस बार पिछली बार की तरह इलेक्ट्रानिक बाजार में अधिक गहमा गहमी नहीं दिखाई दी।

-----------------------

झाड़ू की जमकर हुई बिक्री

धनतेरस के त्योहार पर झाडू खरीदना शुभ माना जाता है जिसके चलते लगभग सभी लोग झाड़ू जरूर खरीदते हैं। जो लोग खरीदारी करने आए थे लगभग हर हाथ में झाड़ू जरूर दिखाई दे रही थी। सुबह से शाम तक झाड़ू की दुकानों पर भीड़ लगी रही। कई दुकानों में तो समय के पहले ही माल खत्म हो गया। दुकानदार सतीश ने बताया कि उम्मीद नहीं थी त्योहार वाले दिन इतनी जल्दी माल बिक जाएगा।

------------------

सराफा बाजार में भी दिखाई दी रौनक

धनतेरस के दिन बहुत से लोग सोना चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। जिसको लेकर सराफा बाजार कई दिनों पहले ही तैयार हो गया था। दुकानों में विभिन्न प्रकार की ज्वैलरी मंगवा ली गई थी। सोमवार को सराफा बाजार में भी रौनक दिखाई दी। दोपहर में तो इतनी अधिक भीड़ नहीं थी लेकिन शाम को दुकानों में खड़े होने की जगह भी नहीं दिखाई दे रही थी। लोगों ने दीपावली के पूजन के लिए गणेश लक्ष्मी के चांदी के सिक्कों के साथ ही चांदी के ¨सहासन आदि की खरीदारी भी की। सोने चांदी के आभूषणों की बिक्री भी हुई। बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी की मांग सबसे अधिक रही। महिलाएं सोने चांदी के आभूषण देखने के साथ ही आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी देख रही थीं। शाम को सराफा बाजार की रौनक अलग ही दिखाई दी।

-----------------------

दो पहिया वाहनों की रही कमी

इस बार शोरूमों में दो पहिया वाहनों की खासी कमी रही। पहले से ही जिनके आर्डर लगे हुए थे उनको बामुश्किल बाइक मिल पाईं। जिन ग्राहकों ने सोचा था कि धनतेरस के दिन ही चलकर बाइक लेंगे उनको निराश होना पड़ा। बाजार में बाइकों की खासी कमी दिखाई दी। बहुत से लोग खाली हाथ ही घर को लौट गए। वाहनों के शोरूम में खासी भीड़ भाड़ दिन भर बनी रही। शोरूम वालों का कहना था कि जितने माल का आर्डर पहले लगाया गया था वह भी पूरा नहीं आ सका है। अब जिन ग्राहकों ने आर्डर लगाए हैं उनको दस दिन बाद बाइकें उपलब्ध कराई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.