कच्चे घर की दीवार गिरी, दो बच्चे घायल
संवाद सूत्र, कदौरा : दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश के बाद अब गरीबों के आशियाने गिरने श्
संवाद सूत्र, कदौरा : दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश के बाद अब गरीबों के आशियाने गिरने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कस्बे के एक मोहल्ले में कच्चे घर की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर दो बच्चे घायल हो गए। शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश अनवरत जारी है। जिससे कच्चे घरों में रहने वाले किसानों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। कस्बे के मोहल्ला गाड़ीखाना में गुरुवार की रात को बारिश के चलते इस्लाम के कच्चे घर की दीवार गिर गई। जिस समय घर की दीवार गिरी उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। दीवार गिरने से उसके दो बच्चे आसमा (10) व अफसाना (4) दीवार के मलबे के नीचे दब गए और घर का सारा सामान दब गया। घर गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े और आनन-फानन दीवार के मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस्लाम का कहना है कि दीवार के नीचे घर का सारा सामान भी दबकर टूट फूट गया है। जिससे उसका काफी नुकसान हुआ है।