कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस
जागरण संवाददाता उरई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को माहिल तालाब स्थित गांधी चबूतरे पर
जागरण संवाददाता, उरई : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को माहिल तालाब स्थित गांधी चबूतरे पर विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी ने ध्वजा रोहण कर किया। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने कहा कि 1971 में पूर्वी पाकिस्तान जिसे अब हम बांग्लादेश के नाम से जानते हैं के मोर्चे पर भारतीय सेना ने 13 दिनों तक पाकिस्तानी सेना से युद्ध कर उसको शिकस्त दी थी। युद्ध की समाप्ति पर पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। शहर अध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कड़े निर्णय के चलते यह संभव हो पाया था। इंदिरा गांधी एक कुशल शासक थीं। इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, राजीव नारायण मिश्रा, लालू शेख, हेमंत गोस्वामी, अयूब अंसारी, सीताराम वर्मा, अरविद सेंगर फैजानुल हक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।