विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान विरोधी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : नरेश उत्तम

By JagranEdited By:
Published: Sun, 10 Oct 2021 09:07 PM (IST)

जागरण टीम उरई समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि महंगाई वाली सरक

किसान विरोधी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : नरेश उत्तम
किसान विरोधी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : नरेश उत्तम

जागरण टीम, उरई : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि महंगाई वाली सरकार से मुक्ति पाने के लिए समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। भाजपाई किसानों को अपनी गाड़ी से रौंद कर उनकी हत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता भी मन बना चुकी है। रविवार को वह किसान-नौजवान-पटेल यात्रा के तहत कोंच चौराहा और ग्राम रवा में सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व एट कस्बे में उनका स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत का संविधान बचाने के लिए प्रदेश में समाजवादी पार्टी को लाएं, इसमें किसान और नौजवान सहयोग करें। उन्होंने पटेल समाज को जागरूक करने की बात कही। बोले, पेट्रोल व डीजल महंगा हो गया है, खाद-बीज के दाम आसमान छू रहे। किसानों को बिजली न मिलने से खेतों में सिचाई नहीं हो पा रही है। इस सरकार सरकार के रहते न किसान खुश रह सकता है और न ही नौजवान को रोजगार मिल सकता है। उन्होंने खेती को सबसे उत्तम व नौकरी को भिक्षा के समान निषिद्ध बताते हुए नौजवानों से किसानी की और लौटने को कहा। इस दौरान एमएलसी रमा आरपी निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, हरिओम उपाध्याय, धीरेंद्र चौधरी, अतीक अहमद, नवाब सिंह यादव और दीपनारायण यादव आदि मौजूद रहे।

-----

फिसली जुबान, बोले-अखिलेश ने किसानों को तबाह किया

उरई : प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की प्रेस वार्ता के दौरान जुबान फिसल गई। लखीमपुर घटना को लेकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ वह भड़ास निकाल रहे थे और पीड़ित किसानों के पक्ष में अखिलेश यादव के प्रयासों की बात कर रहे थे। इसी दौरान वह कह बैठे कि अखिलेश ने किसानों को तबाह कर दिया।