अन्ना मवेशियों ने रौंदी किसानों की 63 बीघा फसल
संवाद सूत्र, कदौरा (उरई) : अन्ना मवेशी किसानों के लिए तबाही का सबब बन रहे हैं। गुरुवार रा
संवाद सूत्र, कदौरा (उरई) : अन्ना मवेशी किसानों के लिए तबाही का सबब बन रहे हैं।
गुरुवार रात अन्ना जानवरों ने किसानों की 63 बीघा में खड़ी चना, मटर और गेहूं की फसल को रौंद दिया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कदौरा में गुरुवार को निर्माणाधीन कान्हा गोशाला में किसानों ने सैकड़ों अन्ना मवेशी बंद कर दिए थे। इसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने जानवरों को बाहर निकलवा दिया। यहां से जानवर खेतों पर पहुंचे और जिस खेत में घुसे उसकी फसल बर्बाद कर ही बाहर निकले। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तब तक 63 बीघा जमीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस पर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बताया कि अन्ना मवेशियों द्वारा बर्बाद की गई फसल बउआ महाराज निवासी पड़ौरा, छोटेलाल, श्यामबाबू द्विवेदी, पडौरा मौजा निवासी रामभजन प्रजापति, कदौरा मौजे के इसरार अहमद, कल्लू आदि की है।