लेखपाल से मारपीट, बसपा नेता पर मुकदमा दर्ज
संवाद सूत्र कदौरा मरगायां गांव के मजरा रामदास का डेरा में जमीन की नापजोख करने गए लेखपाल के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। लेखपाल की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेखपाल संजय ने तहरीर देकर बताया कि वह एक खेत की नापजोख करने गए थे। तभी खुद को बसपा नेता बताने वाले अरुण कुमार पहुंच गए और एक पक्ष की तरफदारी करने लगे। सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। बहस करने के साथ गाली-गलौज पर उतर आए। जब उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण बताते हैं कि अरुण ने बसपा के बैनर पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
संवाद सूत्र, कदौरा : मरगायां गांव के मजरा रामदास का डेरा में जमीन की नापजोख करने गए लेखपाल के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। लेखपाल की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेखपाल संजय ने तहरीर देकर बताया कि वह एक खेत की नापजोख करने गए थे। तभी खुद को बसपा नेता बताने वाले अरुण कुमार पहुंच गए और एक पक्ष की तरफदारी करने लगे। सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। बहस करने के साथ गाली-गलौज पर उतर आए। जब उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण बताते हैं कि अरुण ने बसपा के बैनर पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।