Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में लाएं तेजी

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में लायें तेजी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में लायें तेजी

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 05:11 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:23 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में लाएं तेजी
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में लाएं तेजी

संवाद सहयोगी, कालपी : लखनऊ से झांसी जा रहे कार्यवाहक मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार नगर के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट पहुंचे। यहां डीएम व एसपी से बाढ़ प्रभावित गांवों समेत अन्य जानकारियां लीं।

loksabha election banner

शनिवार को कार्यवाहक मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि विगत दिनों यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री दी जा रही है। इस पर उन्होंने कहा, जिन गांव का सर्वे हो गया है उन्हें राहत सामग्री पहुंचाने में कोई कसर बाकी न रहे और शासन की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं। इसके साथ ही उन्होंने सिगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने नगर के ऐतिहासिक स्थलों के विषय में पूछा जिस पर डीएम ने बताया कि वेदव्यास मंदिर, चौरासी गुंबद, लंका मीनार, रोपण गुरू का आश्रम आदि स्थानों के विषय में मुख्य सचिव को बताया। उन्होंने गेस्ट हाउस के पीछे से किलाघाट से यमुना नदी का अवलोकन किया और घाट के विषय में जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार, एसडीएम कौशल कुमार, तहसीलदार शशिवेंद्र द्विवेदी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.