Move to Jagran APP

डोज से पहले मन में थोड़ा संशय बाद में खिलखिलाए चेहरे

जागरण संवाददाता उरई वैक्सीन को लेकर कुछ लोग गलत भ्रांतियां फैला रहे थे। लेकिन 16 जनवर

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 07:21 PM (IST)
डोज से पहले मन में थोड़ा संशय बाद में खिलखिलाए चेहरे
डोज से पहले मन में थोड़ा संशय बाद में खिलखिलाए चेहरे

जागरण संवाददाता, उरई : वैक्सीन को लेकर कुछ लोग गलत भ्रांतियां फैला रहे थे। लेकिन 16 जनवरी को वैक्सीन की डोज लगने के बाद सारी शंकाएं खत्म हो गई। शनिवार के अभियान को देख अगले चरण में संशय ही नहीं रह जाएगा। यह लोगों को पता चल जाएगा कि कोवीशील्ड लोगों के लिए फायदेमंद ही साबित होगा। डोज मिलते ही खुशियां दो गुनी हो गई है।

prime article banner

डोज दिए जाने के बाद से ही कोरोना अंत की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में अब हर कोई टीकाकरण के लिए आगे आने लगे है। जागरूक ही है कि लोग अफवाह के शिकार से बच गए। अब निश्चित ही स्थिति कोरोना काल के पहले जैसी हो जाएगी। वैक्सीन की डोज लगते ही लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

डॉक्टर ही हैं कि कोरोना काल में बेहतर काम करने के बाद अब वैक्सीन लगवाकर आम जनमानस के लिए प्रेरणा स्त्रोत साबित हो रहे है। जिससे लोगों में डर और भय न रह जाए। कठिन से कठिन डगर का रास्ता फिर से तय कर दिखाया। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से कर रहे है। जिले के विशेषज्ञ डॉक्टर सफल परीक्षण के लिए पूरी सहमति जता रहे हैं। इसको लेकर डॉक्टरों के मन में किसी तरह का संशय मन में नहीं है। इस चरण में 6816 सरकारी और प्राइवेट हेल्थ वर्कर टीका लगवाकर प्रेरणा देने का काम करेंगे। बोले डॉक्टर : बड़ी मुद्दतों के बाद 16 जनवरी से कोवैक्सीन लोगों को लगानी शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों को सबसे पहले डोज दिए जाने से आम लोगों के मन से डर और भय भी समाप्त हो गया। कुछ लोगों द्वारा गलत भ्रांतियां जो फैलाई जा रही थी। वह भी दूर हो गई।

डॉ. अरविद, जिला अस्पताल कोविड वैक्सीन को लेकर बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह भी 16 जनवरी को पूरा हो गया। जो थोड़ा मन में संशय था वह भी दूर हो गया। वैक्सीनेशन के बाद तो मन प्रफुल्लित है। कोरोना काल में काम करने के बाद डॉक्टरों को लाभ दिया गया। इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते है।

लालजी तोमर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए हम पहले से ही तैयार थे। मैसेज मिलते ही तुरंत सेंटर पर पहुंच गए। जिससे वैक्सीनेशन का लाभ ले सके। चार घंटा बीतने के बाद भी कोई साइड इफेक्ट नहीं है। आगे भी कुछ नहीं होगा। लोगों द्वारा जो गलत भ्रांतियां फैलाई गई थी वह खत्म हो गया।

रवि निषाद

सरकार के प्रति आभार व्यक्ति करता हूं कि हम स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले वैक्सीन की डोज दी जा रही है। वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर में अलग तरह की ऊर्जा मिलना शुरू हो गया है। भविष्य में कोरोना को लेकर कोई भी शिकायत नहीं रह जाएगी।

अनिरुद्ध प्रताप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.