38 बोरे नमकीन सीज कर बंद कराई अवैध फैक्ट्री
गर में टीम ने मनीष गुप्ता के यहां से घी का नमूना लिया। इसी बीच सूचना मिली कि कोंच से बस द्वारा अवैध रूप से खोआ लाया जा रहा है। इस पर टीम ने बस की चेकिग की तो डेढ़ कुंटल खोआ मिला जो लावारिस था। इस पर टीम ने उसे जब्त कर लिया। इस मौके पर राहुल शर्मा देवेंद्र सिंह यादव दिनेश चंद्र आलोक कुमार अनिल प्रताप उपस्थित रहे।
जागरण संवाददाता, उरई : दीपावली के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई की। अवैध रूप से संचालित नमकीन फैक्ट्री को बंद करवाकर 38 बोले नमकीन को सीज कर दिया साथ ही दो नमूने भी संग्रहित किए। इसके बाद सूचना के आधार पर बस की चेकिग कर डेढ़ कुंतल खोवा बरामद किया।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा अभिहीति अधिकारी डा. प्रियंका सिंह अपनी टीम के साथ तुलसी नगर पहुंची। यहां पर जानकारी मिली कि एक नमकीन फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही है। टीम ने छापा मारा तो वहां पर बड़ी मात्रा में बनी हुई नमकीन मिली साथ ही लाइसेंस व पंजीकरण नहीं पाया गया। टीम ने नमूने लेकर 38 कुंतल नमकीन को सीज कर दिया। फैक्ट्री संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया। गांधी नगर में टीम ने मनीष गुप्ता के यहां से घी का नमूना लिया। इसी बीच सूचना मिली कि कोंच से बस द्वारा अवैध रूप से खोवा लाया जा रहा है। इस पर टीम ने बस की चेकिग की तो डेढ़ कुंतल खोवा मिला जो लावारिस था। इस पर टीम ने उसे जब्त कर लिया। टीम में राहुल शर्मा, देवेंद्र सिंह यादव, दिनेश चंद्र, आलोक कुमार, अनिल प्रताप शामिल रहे।