सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 11 जोड़
संवाद सूत्र डकोर बजरंग सत्संग आश्रम में साप्ताहिक श्रीमदभागवत पुराण के समापन पर गुरुवार क
संवाद सूत्र, डकोर : बजरंग सत्संग आश्रम में साप्ताहिक श्रीमदभागवत पुराण के समापन पर गुरुवार को 11 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों ने पहुंचकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव की देखरेख में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह के वक्त घोड़ा बैंड बाजे, डीजे तथा आतिशबाजी के साथ 11 जोड़ों की घोड़ों पर सवार होकर बारात निकाली गई। उसके बाद सभी दूल्हों का विधि विधान के अनुसार टीका किया गया। वर वधू ने एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव की तरफ से सभी 11 जोड़ों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गरीब हैं वह अपनी कन्या की शादी के लिए पैसा इकट्ठा नहीं कर सकते ऐसी व्यक्तियों की कन्याओं की शादी से बहुत ही पुण्य मिलता है। ऐसे कार्य समाज में हमेशा होना चाहिए जिससे समाज को नई दिशा मिलती है। इस मौके पर मनोज कुमार, विनोद कुमार, ज्ञान सिंह यादव, लक्ष्मी भाईजी, अशोक, पिटू यादव, सोनू, विनोद, ठाकुरदास, महेंद्र यादव, मुलायम सिंह, अतर सिंह, सुनील तिवारी, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।