Move to Jagran APP

हाथरस में महिला के साथ युवक की हत्या, मजार के पास मिले दोनों के शव, युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में नगला हीरा स्थित मजार के पास 55 वर्षीय महिला हसीना और 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। महिला मजार के कमरे के बाहर लहूलुहान हाल में पड़ी थी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 24 Nov 2022 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 06:42 PM (IST)
हाथरस में महिला के साथ युवक की हत्या, मजार के पास मिले दोनों के शव, युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में महिला व युवक के शव को ले जाते पुलिस कर्मी।

हाथरस, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में नगला हीरा स्थित मजार के पास 55 वर्षीय महिला हसीना और 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। महिला मजार के कमरे के बाहर लहूलुहान हाल में पड़ी थी, जबकि युवक का शव कमरे में टीनशेड के पाइप पर फंदे पर लटका हुआ था। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या का कारण जानने में जुटी है।

loksabha election banner

मजार के पास लहूलुहान पड़ी थी महिला

 हाथरस जंक्शन से दो किलोमीटर दूरी पर नगला हीरा स्थित है। गांव के बाहर एक मजार बनी हुई है। यह मजार कमरे में है, जिस पर टीनशेड डली हुई है। हाथरस जंक्शन निवासी जमालुद्दीन और उसकी 55 वर्षीय पत्नी हसीना मजार की देखभाल करते हैं। गुरुवार को मजार वाले कमरे के बाहर हसीना लहूलुहान हाल में पड़ी हुई थी। उसके सिर में भारी चीज से प्रहार किया गया था। कमरे के भीतर 35 वर्षीय युवक का शव टीनशेड की पाइप पर लटका हुआ था। मजार पर चढ़ाई जाने वाली चादर से ही उसे फंदा लगाया गया था। युवक का शव लहुलूहान था और शरीर पर चोट के निशान भी हैं।

यह भी पढ़ें- पाक्‍सो अदालत का अहम फैसला, Retract होने के बावजूद दुष्‍कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, जानें-पूरा मामला

युवक की शिनाख्‍त करने में जुटी महिला

महिला को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या करने के बाद युवक के शव को लटकाया गया है। हाथरस जंक्शन के एसएचओ रीतेश कुमार, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.