'तू लौंग वे मैं लाची'
जासं, हाथरस : करवाचौथ की पूर्व संध्या पर जेसीआइ ग्रेटर ने करवाचौथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाई और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
जासं, हाथरस : करवाचौथ की पूर्व संध्या पर जेसीआइ ग्रेटर ने करवाचौथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाई और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। 'तू लॉन्ग वे मैं लाची' समेत अन्य पंजाबी गानों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। साज-सज्जा के सामान भी उपहार स्वरूप भेंट किए गए। खेल भी हुए। महिलाओं ने डांडिया नृत्य भी किया। कार्यक्रम में जेसीआइ चेयरपर्सन आशु बिंदल, सचिव ऋतु ¨सघल, ऋषिका गोयल, शिल्पी, रिचा, पायल, प्रियंका, ममता, श्वेता, स्नेहा आदि मौजूद रहीं। महिलाओं से बातचीत
आठवीं बार करवाचौथ का व्रत रखूंगी। शुरू में एक डर रहता था, लेकिन अब तो जबरदस्त क्रेज व उत्साह रहता है। आम दिनों में भले ही पानी पीये बिना न रहा जाए, लेकिन इस दिन चौथ माता की शक्ति से निर्जल रह पाती हूं।
किरन यादव, पुलिस लाइन 10वीं बार व्रत रखूंगी। खरीदारी को लेकर क्रेज हर साल बढ़ रहा है। यह पर्व रोमांच से भरने वाला होता है। फैशन के साथ आज भी आस्था के बल पर हम सदियों पुरानी पंरपरा को जीवंत बनाए हैं।
शिखा अग्रवाल, लोहट बाजार 20वीं बार व्रत रखूंगी। 20 साल में फैशन में काफी बदलाव दिखा है। यह सुखद है कि आधुनिकता की दौड़ में महिलाएं इन परंपराओ को उत्साह से मनाती हैं। लगातार पर्व को लेकर उत्साह बढ़ रहा है।
भावना शर्मा, नवी पुल पहली बार करवाचौथ का व्रत रखूंगी। डर भी है, उत्साह भी है। परंपराओं व फैशन में काफी बदलाव हुआ है, लेकिन मेरी कोशिश रहेगी की सारी परंपराओं व मान्यओं का पालन किया जाए।
मोनिका कौशिक, अर्जुनपुर मुरसान के बाजार में सुहागिनों ने की खरीदारी
कस्बा मुरसान में करवाचौथ को लेकर महिलाओं की भीड़-भाड़ रही। इससे बाजार में जाम की स्थिति रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम से जुझ रहे लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन के इंतजाम नहीं दिखे। देर रात तक बाजार में महिलाओं की भीड़ पूजा, साज सज्जा के सामान की खरीदारी को उमड़ती रही।