राजधानी की चपेट से महिला की मौत
सासनी रेलवे स्टेशन के पास की घटना, नहीं हो सकी शिनाख्त
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:50 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 12:50 AM (IST)
संवाद सूत्र, हाथरस : दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की अपलाइन पर सासनी स्टेशन के निकट खंभा नंबर 1305/30 से 31 के मध्य रविवार की सुबह करीब नौ बजे कानपुर की ओर से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 62 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। ट्रेन की तेज गति के कारण शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। दुघर्टना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर हाथरस जंक्शन से रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला ने लाल रंग का ब्लॉउज एवं हरे रंग की छींटदार साड़ी पहन रखी थी। शव के पास पैरों की पायजेब मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें