सुन्दरकाण्ड पाठ से की मानवजाति के कल्याण की कामना
संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ के पंत चौराहा परशुराम वाटिका स्थित निम्बार्केश्वर महादेव मंदि
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Apr 2018 01:22 AM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 01:22 AM (IST)
संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ के पंत चौराहा परशुराम वाटिका स्थित निम्बार्केश्वर महादेव मंदिर में आधुनिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रागण में भव्य फूल बंगला सजाया गया।
आचार्य रोहिताश दीक्षित के पावन सानिध्य में पूजा अर्चना की गयी तथा रामभक्त हनुमान से समस्त मानवजाति के कल्याण की कामना की गयी। इस अवसर पर चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, गिरधारीलाल गोयल, ओमवती शर्मा, भावना शर्मा, कामता प्रसाद शर्मा, विकास गोयल, तरूण शर्मा, पारस शर्मा, संदीप शर्मा, कविता शर्मा, मुरारीलाल कश्यप, प्रकाश कश्यप आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें