Move to Jagran APP

जल निगम परिसर में बेसहारा पशु बेहाल

अस्थाई गोशाला का निर्माण न होने से बंधक बनाये गये बेसहारा पशु

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 01:17 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 01:17 AM (IST)
जल निगम परिसर में  बेसहारा पशु बेहाल
जल निगम परिसर में बेसहारा पशु बेहाल

संसू, हाथरस : सादाबाद में ग्राम पंचायत स्तर पर अस्थाई गोशाला, पशु आश्रय स्थल निर्माण के निर्देश बीडीओ प्रतिमा निमेष ने दिए थे, मगर कई प्रधानों ने गंभीरता नहीं दिखाई। बेसहारा पशुओं की बेकद्री हो रही है। तसींगा पंचायत का भी यही हाल है। यहां बेसहारा पशुओं को जलनिगम परिसर में बंधक बनाया गया है, जहां उनकी देखभाल न होने से हाल बेहाल है।

loksabha election banner

खेती के नुकसान से परेशान किसानों ने दर्जनों गोवंश को जल निगम की टंकी परिसर में बंधक बना लिया। दो दिन से बेसहारा पशु भूखे प्यासे हैं। सांडों ने गोवंश को रौंद-रौंदकर मरणासन्न कर दिया है। कई मरणासन्न गायों को ग्रामीण उपचार के लिए ले गये। प्रधान ने ध्यान नहीं दिया। गुस्साये किसानों ने परिसर के बाहर प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान ने एक तो पशु आश्रय स्थल का निर्माण नहीं कराया है। जन निगम परिसर में बंद बेसहारा पशुओं के लिए चारे, पानी का इंतजाम भी नहीं कराया गया है।

गोशाला का शुभारंभ :

बेसहारा पशुओं को रखने के लिए गांव कूपा में शनिवार को अस्थाई गोशाला व पशु आश्रय स्थल का शुभारंभ प्रधान ब्रजेश कुमार ने फीता काटकर किया। एडीओ पंचायत देवेन्द्र गौतम ने ग्रामीणों को बताया कि पंचायत क्षेत्र के सभी गोवंश, गायों को यहां रखा जाए। प्रधान की अध्यक्षता में समिति बनाकर बेसहारा पशुओं की देखरेख की जाए। ग्रामीण इनके भरण पोषण के लिए सहयोग करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.