Move to Jagran APP

सही दिशा में तैयारी से ही मिलेगी जीत

सादाबाद के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 12:58 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 12:58 AM (IST)
सही दिशा में तैयारी से ही मिलेगी जीत
सही दिशा में तैयारी से ही मिलेगी जीत

संसू, हाथरस : सादाबाद विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को भाजपा की ओर से विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने चुनावी तैयारियों पर चर्चा करते हुए पार्टी में प्रबुद्धजनों की उपयोगिता बताई। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि सही दिशा में तैयारी से ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी।

loksabha election banner

मथुरा रोड स्थित फौजी गार्डन में हुए सम्मेलन में विधायक राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। तैयारियों को सही दिशा देने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को जीत के लिए लक्ष्य केंद्रित मेहनत करने की आवश्यकता है। पार्टी को प्रबुद्ध जनों के मार्गदर्शन और सहयोग की जरूरत होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य सहित पार्टी के तमाम प्रबुद्ध जनों ने सम्मेलन को संबोधित किया। राजेंद्र चौधरी के संयोजन और अंकुश गौड़ के सह संयोजन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता डा. आरएन शर्मा ने की। संचालन भाजपा नेत्री प्रीति चौधरी ने किया। सम्मेलन में मथुरा के पूर्व सांसद व सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तेजवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लहटू ताऊ, महेंद्र सिंह आचार्य, अनिल पाराशर, सुनील गौतम, रूपेंद्र चौधरी, बबलू गौतम, नवीन गौतम, राधेश्याम पागल, रूपेंद्र नंबरदार, गौरीशंकर गौतम, रामहरी चाहर, अरविद चौधरी, संजीव पाराशर, महेन्द्र पाल शर्मा, आनंद शर्मा एडवोकेट, अंशुल शर्मा, मथुरा प्रसाद गौतम, मुकेश चौधरी, जितेंद्र वर्मा, गजेंद्र राना, प्रमोद अग्रवाल, यतेंद्र शर्मा, रणवीर सिंह शास्त्री, सतीश चंद्र रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयोजक और सहसंयोजक ने प्रबुद्धजनों का सम्मान किया।

किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण

़फोटो- 46

संसू, सादाबाद : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने प्रथम बार जनपद आगमन पर हाथरस जाते समय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। किसान मोर्चा के पदाधिकारी व भाजपाइयों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमित पाराशर, हम्बीर सिंह, ओमवीर प्रधान, मोहन सिंह आर्य, दलवीर सिंह, पम्मी चौधरी, नीरज प्रताप सिंह, छत्रपाल गुप्ता, अमित बंसल, प्रवीन गुप्ता,अमित चौधरी, छीतर सिंह मौजूद रहे।

विचारों एवं कर्म से शक्ति का प्रतीक है नारी

फोटो 58

संस,हाथरस: नारी विचारों एवं कर्म से पूर्ण रूपेण शक्ति का प्रतीक है। आज बहनें कहीं भी पीछे नहीं हैं। हर कदम आगे बढ़ते हुए अपने परिवार व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उक्त बातें राष्ट्र सेविका समिति की डा. शरद रेणु ने गोपालधाम में राष्ट्र सेवा समिति द्वारा आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम में कहीं। इसमें जिला प्रचारक धर्मेंद्र, वीरेंद्र कप्तान, सुनीत आर्य, अभिषेक रंजन आर्य, वासुदेव माहौर, अशोक सिंह, आशीष सेंगर, निधि शर्मा, सारिका शर्मा, ललिता गुप्ता, सविता, मीना वाष्र्णेय, संध्या आर्य, अंजली शर्मा, आशा ठाकुर, अखिलेश गुप्ता, बबिता वर्मा, प्रभा सिंह, डौली माहौर, स्वेता दिवाकर, शालिनी पाठक, सुनीता वर्मा, अनु विमल, दुर्गेश नंदनी, सुनीता मिश्रा मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.