वाल्मीकि बस्तियों में होगा चहुंमुखी विकास
जागरण संवाददाता,हाथरस: वाल्मीकि सेना के जिलाध्यक्ष बबलू हंसमुख ने कहा कि शहर या फिर दे
जागरण संवाददाता,हाथरस: वाल्मीकि सेना के जिलाध्यक्ष बबलू हंसमुख ने कहा कि शहर या फिर देहात की वाल्मीकि बस्तियां विकास कार्य से अछूती नहीं रहेंगी। उनका चहुंमुखी विकास के लिए वाल्मीकि सेना हर संभव आन्दोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न भी नहीं होने दिया जाएगा।
वे इतवार को नगला बेलनशाह पर आयोजित हुई वाल्मीकि सेना की बैठक को मुख्यातिथि पद से संबोधित कर रहे थे। वाल्मीकि सेना को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस बैठक में वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र वाल्मीकि का जन्मदिन भी मनाया गया। संचालन बॉबी चौहान ने किया। इस मौके पर कुमारराज, ¨रकू चौधरी, रत्नेश चटर्जी, लखन चटर्जी, रोहित कुमार, संजय पाजी, देवेश पारस, संजय कप्तान, जितेंद्र चौहान, लाला बाबू फौजी, नरेश बैनवाल आदि मौजूद रहे।