देश की तात्कालिक जरूरत जनसंख्या कानून : तोगड़िया
हाथरस में बोले अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया दौरा आगरा रोड स्थित श्यामकुंज में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक सीएए और एनआरसी देश के हित में विरो
जागरण संवाददाता, हाथरस : अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की तात्कालिक जरूरत है। तत्काल इस कानून को लाना चाहिए। तीन तलाक से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत थी। दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करना इस कानून का प्रारूप होना चाहिए। उन्होंने सीएए व एनआरसी को देशहित में बताया तथा विरोध करने वालों की आलोचना की। हिदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए ब्रज प्रांत भ्रमण पर निकले डॉ. तोगड़िया सोमवार की दोपहर आगरा रोड स्थित श्यामकुंज में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित थी। बैठक से पहले उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए तोगड़िया ने कहा कि आज के युग में हिदुत्व का नवजागरण करने वाले व राम मंदिर आंदोलन के चार प्रमुख पुरोधाओं को भारतरत्न मिलना चाहिए। उन्होंने इस सम्मान के लिए बाला साहब ठाकरे, डॉ.अशोक सिघल, 1950 से राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता अयोध्या के रामचंद्र परमहंस व गोरख पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ का नाम लिया। कहा कि इन चारों के कारण ही आधुनिक समय में हिदुत्व का परचम लहराया है। इन्हीं के कारण ही राम मंदिर बनने जा रहा है। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की जरूरत थी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान से आए शरणार्थी हिदुओं को तो भारत में जगह मिलेगी, लेकिन भारतीय शरणार्थी हिदू यानी कश्मीरी हिदुओं की घर वापसी कब होगी? सरकार ने आज तक इनकी चिता क्यूं नहीं की? एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी के विरोधी नहीं है और न ही किसी के समर्थक हैं। वे हिदुत्व के उपासक हैं। हिदुत्व के साथ-साथ वे सभी को भोजन, स्वास्थ्य व महिला सुरक्षा के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं। तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिदुत्व को लेकर जनजागरण की अपील की। साथ ही कहा कि संस्था केवल माध्यम है। उद्देश्य घर-घर अलख जगाना है।