विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 रुपये किलोग्राम के भाव पर मिलेगी चीनी, हाथरस में सरकारी दुकानों पर शुरू होने जा रहा वितरण

By Yogesh Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 08 Sep 2026 08:22 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अंत्योदय कार्डधारकों को 10 सितंबर से 25 सितंबर तक 18 रुपये प्रति किलो की दर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. गेहूं और चावल भी निशुल्क वितरित किया जाएगा।

  2. वितरण 10 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा।

जागरण संवाददाता, हाथरस। एक ओर जहां चीनी के भाव आसमान छू रहे हैं। तमाम कदम उठाने के बाद भी चीनी मिलों पर दाम में कमी आई है लेकिन खुदरा बाजार में तेजी बरकरार है। आम उपभोक्ताओं को बाजार में चीनी अब भी 60-62 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रही है।

अब यूपी में योगी सरकार अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा गेहूं और चावल भी मिलेगा। राशन का वितरण 10 सितंबर से कराया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि 10 सितंबर से वितरण 25 सितंबर तक होगा। आवंटित खाद्यान्न का अंत्योदय कार्ड धारक में प्रति कार्ड 21 किग्रा गेहूं, 14 किग्रा चावल व पात्र गृहस्थी योजना राशनकार्ड धारक को प्रति यूनिट 3 किग्रा गेहूं, 2 किग्रा चावल का निशुल्क विचरण किया जाएगा

वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जुलाई से सितंबर तक एक किलो चीनी प्रति कार्ड प्रति माह के हिसाब से तीन किलो 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले कार्डधारकों के लिए वितरण की आखिरी तारीख 25 सितंबर रहेगी।