Move to Jagran APP

पालीटेक्निक के मैदान से ही रवाना होंगी पोलिग पार्टियां

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। परिवहन विभाग ने वाहनों को अधिग्रहण की कार्रवाई तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 02:00 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 02:00 AM (IST)
पालीटेक्निक के मैदान से ही  रवाना होंगी पोलिग पार्टियां
पालीटेक्निक के मैदान से ही रवाना होंगी पोलिग पार्टियां

संवाद सहयोगी, हाथरस : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। परिवहन विभाग ने वाहनों को अधिग्रहण की कार्रवाई तेज कर दी है। करीब 4500 वाहनों को अधिग्रहीत नोटिस भेजे जा रहे हैं मगर अधिग्रहण सिर्फ 1500 वाहनों का ही होगा। इन वाहनों को पालीटेक्निक मैदान में रखा जाएगा। अधिग्रहण के समय वाहन नहीं भेजने वालों के खिलाफ पंजीकरण निरस्त कर उनके खिलाफ एफआइआर कराई जाएगी।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव के महासमर में सभी विभाग कूद गए हैं। परिवहन विभाग ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। अपने योद्धाओं को विभाग ने तैयारियों में लगा दिया है। चुनाव के लिए वाहनों की व्यवस्था इसी विभाग को करनी है। वाहन स्वामियों को वाहन भेजने के लिए नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। इसके लिए लिपिकों द्वारा नोटिस तैयार कराने से लेकर उन्हें भिजवाने तक का कार्य किया जा रहा है। पंजीकृत डाक के अलावा कर्मचारियों द्वारा भी सीधे जाकर नोटिस दिए जा रहे हैं।

चुनाव में लगेंगे करीब 1500 वाहन

विधानसभा चुनाव के लिए करीब 1500 वाहनों की व्यवस्था करनी है। इसमें 500 से अधिक बसें और 1000 छोटे वाहन शामिल होंगे। इन वाहनों में बसों को आगरा रोड स्थित पालीटेक्निक मैदान और छोटे वाहनों सिकंदराराऊ रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में रखा जाएगा। पोलिग पार्टियों के साथ सभी वाहन पालीटेक्निक मैदान से ही 19 फरवरी को रवाना किए जाएंगे। वाहन नहीं भेजने पर पंजीकरण निरस्त के साथ होगी एफआइआर

एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह व एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम सहित आरआइ संतोष कुमार भी वाहन स्वामियों से स्कूल व बस अड्डों पर जाकर वाहन भेजने के लिए संपर्क कर रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि अधिग्रहण से पूर्व सभी वाहनों का तकनीकी रूप व प्रपत्रों से दुरस्त होना चाहिए। वाहन नहीं भेजने वालों पर वाहन का पंजीकरण निरस्त करने के साथ एफआइआर कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.