यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में बुखार से दो और मरे
संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को क्षेत्र में

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को क्षेत्र में दो बच्चों की मौत हो गई। गाव टीकरी खुर्द में राखी (14) पुत्री ओमप्रकाश वाल्मीकि को चार दिन से बुखार आ रहा था। पहले गांव के ही झोलाछाप से इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर सिकंदराराऊ में कासगंज रोड स्थित एक क्लीनिक पर ले आए, जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राखी के परिवार में ही 15 दिन पूर्व बाबा रतिराम (65) की मौत बुखार से हो चुकी है।
इसके अलावा आशा (13) यामीन (36) लाल मोहम्मद (75), सनी (11), दीक्षा (11), नन्दनी (7), नीलम (12), रमेश (11), जुनैद निवासीगण गाव टीकरी खुर्द एवं रोमा (12) निवासी गाव अल्हैपुर, सोनिया (12) निवासी नगला बक्शी समेत टीकरी खुर्द एवं आसपास के गावों के दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने गाव खुशालपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया जहां 54 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं।
पुरदिलनगर : क्षेत्र के ग्राम जरेरा में 12 दिन मे दो अबोध बच्चों को बुखार निगल गया। गुरुवार को सोनू के छह माह के पुत्र सनी की मृत्यु बुखार से हो गई। 26 सितंबर को दिलीप कुमार के तीन वर्षीय बेटे की मौत बुखार से हो गई थी।
नगला वीरसहाय मे स्वास्थ केन्द्र हैं जहां खून की जांच के लिए एक एलटीई की तैनाती थी, किन्तु उनका तबादला होने के बाद किसी की तैनाती नहीं हुई।
