Move to Jagran APP

नौगाव पर दो बोलेरो भिड़ीं, आठ घायल

दोनों बोलेरो सवार सादाबाद सीएचसी में लाए गए सभी को गंभीर हालात में आगरा किया रेफर

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 01:20 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 01:20 AM (IST)
नौगाव पर दो बोलेरो  भिड़ीं, आठ घायल
नौगाव पर दो बोलेरो भिड़ीं, आठ घायल

संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर गाव नौगाव के निकट आमने-सामने से दो बोलेरो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों बोलेरो में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। घायलों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें तत्काल आगरा के लिए रेफर किया गया।

loksabha election banner

ग्राम बिसावर निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र भीकम सिंह अपनी बोलेरो कार से सादाबाद से बिसावर जा रहे थे। गाव नौगाव के निकट रात्रि के करीब 9:45 बजे मथुरा की ओर से आ रही बोलेरो ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दी जिससे दोनों कारों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों में सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से प्रमुख रूप से दिगंबर सिंह पुत्र नारायण सिंह, कुमरपाल पुत्र साहब सिंह, लाल सिंह पुत्र साहब सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र राम विलास, योगेश पुत्र अशोक कुमार, भोला पुत्र छोटेलाल, दलवीर सिंह पुत्र रामजीलाल निवासी धाधऊ थाना सहपऊ शामिल हैं। ये लोग कहीं से लगन सगाई में भाग लेकर वापस अपने गाव लौट रहे थे। गाव नौगाव के निकट हुई जबरदस्त दुर्घटना में यह सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बिसावर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई। यहा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

घर लौट रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला

हाथरस : शहर के तालाब चौराहा पर मजदूर की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। हादसा रात 9.30 बजे पराठे वाले कि दुकान के सामने हुआ। मथुरा रोड स्थित गाव ओढ़पुरा निवासी चन्द्रप्रकाश (50) पुत्र चुन्नीलाल शहर की एक ट्रासपोर्ट कंपनी पर पल्लेदार था। रात वह काम खत्म कर पैदल घर लौट रहा था। तालाब चौराहा पर मथुरा रोड पर कुछ आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने चंद्रप्रकाश को टक्कर मार दी। इसके बाद अगला पहिया ऊपर चढ़ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस रोड पर डिवाइडर के कारण जगह कम रह गई है। इस कारण फुटपाथ पर होकर वाहन निकते हैं, जिस कारण हादसे होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.