ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत, चालक की मौत
फोटो-11 12 13 आगरा रोड पर गांव अनीगढ़ी के निकट देर रात हुई भिड़ंत
जागरण संवाददाता, हाथरस: चंदपा के गांव अनीगढ़ी के निकट सोमवार देर रात ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए।
मोहम्मद अख्तर (34) पुत्र शमीम अहमद निवासी सैंगलापीर, गुलावठी (बुलंदशहर) अपने साथी सलीम निवासी बुलंदशहर व भूरे सिंह निवासी सिगरापुरी, पहासू, अलीगढ़ के साथ पुणे (महाराष्ट्र) गए थे। पुणे में इनका काम चल रहा है। नई बोलेरो कार से तीनों वापस आ रहे थे। सोमवार रात खंदौली निकलने के बाद अख्तर ने भूरे से गाड़ी चलाने के लिए ले ली। भूरे पीछे सीट पर जाकर सो गए। सलीम आगे बैठा था। अनीगढ़ी के पास अख्तर गाड़ी से संतुलन खो बैठा। ट्रक से जबरदस्त टक्कर से में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई। छत ही उड़ गई। नीचे झुक जाने के कारण सलीम बच गया। वहीं भूरे सिंह के भी अधिक चोट नहीं आई। स्टेयरिग में फंस जाने के कारण अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सलीम के सिर में चोट थी। भूरे को भी हल्की चोट आई थी। घटना की जानकारी पर अख्तर के परिवार में कोहराम मच गया। पति ने खाया विषाक्त पदार्थ
हाथरस : हाथरस जंक्शन के गांव मेवली में युवक ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। दरअसल मथुरा का रहने वाला युवक मुकेश पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल आया था। चार दिन पहले पत्नी नाराज होकर मायके आ गई थी। युवक ने साथ चलने के लिए बोला, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। नाराज पति ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां भर्ती किया गया।