Move to Jagran APP

आज हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले विधिक सारक्षता शिविर का हुआ आयोजन।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 01:30 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 01:30 AM (IST)
आज हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं
आज हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं

जासं, हाथरस : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवार न्यायालय प्रांगण में महिला पखवाड़ा व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह ने की।

loksabha election banner

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि वेदों व शास्त्रों में नारी को शक्ति माना गया गया। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। लड़कियां व महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में बाजी मार रही हैं। उनकी प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों का सही प्रयोग करना चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ संस्कार की भी जानकारी होनी जरूरी है। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधीश वीना चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना चाहिए। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम योगेन्द्र राम गुप्ता ने कहा कि प्राचीन समय में महिलाओं की स्थिति कभी दयनीय थी, मगर आज महिलाओं को उनका हक मिल रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवकुमारी ने कहा कि हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी का सम्मान कैसे किया जाए, इसपर विचार करना आवश्यक है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में विचार रखे। कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया। अपर सिविल जज नेगी चौधरी ने कहा कि महिलाओं को कानून की जानकारी आवश्यक है। वीरेश कुमार श्रोती अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन ने कहा कि महिलाएं किसी भी मायने में कम नहीं हैं। भावना शर्मा अपर सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग, मिक्की सिंह अपर सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग, पवित्रा शर्मा, वीना गुप्ता अधिवक्ता ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया। महिलाओं को महामारी के

प्रति किया गया जागरूक

जासं, हाथरस : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉमन सर्विस सेंटरों पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। श्यामपुर मानिकपुर सिकंदराराऊ स्थित सीएससी संचालिका शालिनी पुंढीर ने गांव की महिलाओं को निश्शुल्क सेनिटरी नेपकिन वितरित किए। बिजाहरी, सासनी स्थित तुलसी सीएससी सेंट्रर पर संचालिका रेणु कुशवाह ने अपने गांव की महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर कोर्स और गांव की लड़कियों के सीएससी ओलंपियाड में निश्शुल्क पंजीकरण किए। जिले में 40 से अधिक महिला उद्यमियों ने कामन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू कर अपने पंचायत में डिजिटल शिक्षा, बीमा सहित सरकार की योजनाओं की सेवाएं दे रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.