Move to Jagran APP

आज अवध में मंदिर और हृदय में राम उतरेंगे

सैकड़ों वर्षो के सपने के साकार होने पर आज ऐसे सजेगा हाथरस जैसे राम उन्हीं के घर आए हैं जय श्रीराम घर-घर जलाएंगे दीपक फहराई जाएगी केसरिया पताका मंदिरों को सजाकर होगी भगवान राम की आरती बांटे जाएंगे लड्डू

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 01:18 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 01:18 AM (IST)
आज अवध में मंदिर और हृदय में राम उतरेंगे
आज अवध में मंदिर और हृदय में राम उतरेंगे

जासं, हाथरस : अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखे जाने पर बुधवार को अपना जनपद भी जश्न मनाएगा। वैसे उत्सवी रंग पहले से ही नजर आने लगा है, मगर बुधवार को कुछ ऐसा आभास होगा कि अवध में राम जी के मंदिर के साकार होने के साथ जन-जन के हृदय में भगवान राम उतरेंगे।

prime article banner

कहा जाता है कि जब भगवान राम 14 वर्षो के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तो दीवाली मनाई गई थी। कई महीने तक दिन-रात का अंतर मिट गया था। मानो आज फिर वही दिन लौट आया है। घर-घर, दुकान-दुकान दीपक जलेंगे और केसरिया पताका फहरेंगी। मंदिरों में भी सजावटकर शाम को भगवान राम की आरती होगी और लडड् बांटे जाएंगे। राम दरबार मंदिर व घंटाघर स्थित श्री गोविद भगवान मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में तैयारी की गई है। इसे लेकर हिदुत्ववादियों ने बाजार व घर-घर जाकर दीपक और केसरिया झंडियां बांटी हैं।

पांच अगस्त को लेकर हिदुत्ववादी संगठनों की ओर से पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। उसी को लेकर हिदू जागरण मंच के दर्जनों महिला पुरुष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दोपहर सासनी गेट से दीपक वितरण कार्यक्रम को प्रारंभ किया। मुख्य मार्गों पर सभी दुकानदारों और राहगीरों को दीपक के डिब्बे वितरित किए। माथे पर चंदन लगाया गया। कार्यकर्ता जय श्री राम, भारत माता की जय, रामलला हम आएंगे, कल दीपावली मनाएंगे आदि गगनभेदी नारे लगाते चल रहे थे। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि बुधवार का दिन ऐतिहासिक है। सैकड़ों वर्षो के संघर्ष और लाखों हिदुओं के बलिदान के बाद भगवान राम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो रहा है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों के साथ -साथ मोहल्ले के लोगों को भी घरों प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान करें। वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर ने कहा कि वीरांगना वाहिनी की महिलाएं भी मोहल्लों में जाकर बुधवार की शाम को महिलाओं से अपने घरों पर दीप प्रज्वलित करने की अपील करेंगी।

उत्सवी उल्लास भरने में जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर देवेन्द्र सिंह, जिला प्रचार प्रमुख सौरव शर्मा, जिला मंत्री रविद्र रावत, जिला स्वावलंबन प्रमुख मनोज धाकरे, नगर महामंत्री मोरमुकुट वर्मा, भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, जिला महामंत्री दुर्गेश वाष्र्णेय, जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष आशा सेंगर, नगर अध्यक्ष सुनीता वर्मा, युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष मयंक ठाकुर, जिला महामंत्री हिमांशु ठाकुर, नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा आदि जुटे हुए थे।

शिवलोक कॉलोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा व भाजपा नेता लखन सूर्यवंशी, गौतम गुप्ता, सौम्या खंडेलवाल व दिशा शर्मा ने घरों पर केसरिया झंडियां लगाई।

मंदिर में बंटेंगे लड्डू

श्री वाष्र्णेय महिला मंडल की ओर से घंटाघर की स्थित गोविद भगवान मंदिर पर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक लड्डू बांटे जाएंगे। संस्था की अध्यक्ष रजनी आंधीवाल ने बताया कि मंडल की सदस्यों में वंदना वाष्र्णेय, रजनी वाष्र्णेय, रश्मि नील वाली का सहयोग रहेगा। घर-पर दीप जलाकर

श्रीराम की करें पूजा

जासं, हाथरस : सांसद राजवीर दिलेर ने कहा है कि उनके पिताजी स्वर्गीय किशनलाल दिलेर भगवान श्रीराम के मंदिर आंदोलन में शामिल थे। उन्होंने पावन और पवित्र मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने घर पर ही खुशी मनाएं, शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मिट्टी का दीपक जलाकर घरवालों के साथ भगवान राम की पूजा करें। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक क्षण है। माहौल ठीक होते ही रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाऊंगा। खूब बिके दीपक व केसरिया पताका

शहर और देहात क्षेत्र में दीपक व केसरिया पताका की जबरदस्त खरीदारी की गई। श्रीराम लिखे केसरिया पटका भी पसंद किए गए। मुरसान गेट निवासी संदीप व प्रीतुल ने बताया कि उन्होंने दो हजार दीपक खरीदे हैं,उन्हें घर-घर बांटा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.