विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस: फौजी हत्याकांड में सादाबाद थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, कोर्ट ने भी जारी किया वारंट

Published: Wed, 11 Feb 2026 09:14 AM (IST)

हाथरस एसपी ने फौजी हत्याकांड में लापरवाही के चलते सादाबाद थानाध्यक्ष योगेश कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थानाध्यक्ष सादाबाद योगेश कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार और कांस्टेबल हरीश पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई को फौजी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के छह दिन बाद भी पुलिस आठ अभियुक्तों को नहीं पकड़ सकी है। इसमें लापरवाही मानते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष सादाबाद के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग न करने और गवाही के लिए उपस्थित न होने पर न्यायालय ने सादाबाद एसओ के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने एसओ पर अर्थदंड के साथ-साथ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही एसपी को वेतन से वसूली के निर्देश दिए हैं। एडीजे कोर्ट तृतीय में सरकार बनाम अभय गौतम मामले में मंगलवार को सुनवाई थी।

चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गैर इरादतन हत्या के मामले में सुनवाई चल रही है

चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गैर इरादतन हत्या के मामले में सुनवाई चल रही है। आठ गवाहों के साक्ष्य हो चुके हैं। इस मुकदमे के विवेचक उप निरीक्षक योगेश कुमार की गवाही के कारण पत्रावली लंबित है। वे इस समय सादाबाद के एसओ हैं। पिछली तिथियों पर न आने पर कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किए थे।

गवाही को हाजिर नहीं हुए

मंगलवार को वारंट के बाद भी वे गवाही को हाजिर नहीं हुए। इसे न्यायालय की अवमानना मानते हुए एसओ का स्पष्टीकरण तलब करते हुए थानाध्यक्ष योगेश कुमार के वेतन से एक हजार रुपये अर्थदंड काटकर मुकदमे के दोनों अभियुक्तों को बराबर-बराबर दिए जाने के आदेश दिए हैं। एसओ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। साथ ही एसपी को अग्रिम नियत तिथि 18 फरवरी को हर हाल में कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- हाथरस में दिनदहाड़े भून दिया था फौजी, पत्नी बोलीं- झूठे मुकदमे की तारीख पर गए पति की कर दी हत्या

यह भी पढ़ें- हाथरस: मुरसान बवाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी जेल भेजे गए

यह भी पढ़ें- लव मैरिज की बदनामी... झूठी शान के लिए हुई फौजी की हत्या, हाथरस में दो आरोपित गिरफ्तार