Move to Jagran APP

आगरा रैली में हाथरस से हजारों भाजपाई जाएंगे

फोटो - 20 50 सब हेड राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम की रैली में 10 हजार से अधिक भाजपाई ले जाने का दावा तैयारी सांसद व जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने बनाई रणनीति 170 बसें और 300 छोटे वाहनों से भीड़ जुटाने का दावा

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 01:42 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:02 AM (IST)
आगरा रैली में हाथरस से  हजारों भाजपाई जाएंगे
आगरा रैली में हाथरस से हजारों भाजपाई जाएंगे

जासं, हाथरस : नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में गुरुवार को आगरा में विशाल रैली हो रही है। इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इस रैली में हाथरस से भी 170 बसें और 300 छोटे वाहनों से 10 हजार से अधिक लोग जाने का दावा किया गया है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि रैली के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। तीनों विधानसभाओं से लोग आगरा रवाना होंगे। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से सांसद राजवीर दिलेर के निर्देशन 80 बसें, हाथरस से विधायक हरीशंकर माहौर के निर्देशन में 50 बसें और सिकंदराराऊ से विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के निर्देशन में 40 बसें आगरा के लिए रवाना होंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100-100 छोटे वाहन आगरा जाएंगे। आगरा जिले के पास के जो मंडल हैं वहां से भी कार्यकर्ता बाइकों से आगरा रवाना होंगे।

--

सादाबाद में बनाई मंत्रणा

रैली को लेकर सादाबाद में बुधवार को सांसद राजवीर दिलेर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने मंत्रणा बनाई। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष प्रीति चौधरी, सादाबाद मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर उर्फ डब्बू, बिसावर मंडल अध्यक्ष चौधरी हमवीर सिंह ने रैली को लेकर योजना तैयार की। आगरा जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था और जिम्मेदारी सुनिश्चित की। भाजपा नेता रामबाबू सिंह चौहान, अजय रावत ने भी क्षेत्र के गांव खोरना, जंगीपुर सहित कई ग्रामों में जनसंपर्क किया। उनके साथ शिवदेव दीक्षित, अजय रावत व विवेक रावत आदि मौजूद थे। विधायक ने किया जनसंपर्क

संसू, सिकंदराराऊ : बुधवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने सिकंदराराऊ, हसायन, पुरदिलनगर, कचौरा, अगसौली, विसाना, तुरसैन, भिलोखरी, नगला सरदार, अरनौट, कपसिया आदि गावों को दौरा कर जनसभा में लोगों से चलने का आह्वान किया। कहा कि विधानसभा क्षेत्र से आगरा जनसभा में 50 बसें व सैकडों चौपहिया वाहन के माध्यम से हजारों लोग जाएंगे।

इस अवसर पर तेजवीर सिंह सिसोदिया, सुनील गुप्ता, सुरेश आर्या, संजीव जाखेटिया, दिनेश गुप्ता, सचिन दीक्षित आदि मौजूद थे।

हसायन : भाजपा कार्यकर्ता दिनेश शर्मा, भगवान सिंह बघेल, राम कुमार वाष्र्णेय, शिवकुमार, नाथूराम वर्मा, अंकित कुमार सविता आदि लोगों ने एक दर्जन गावों में भ्रमण कर आगरा रैली में पहुंचने के लिए जनसंपर्क किया।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.