लेखपालों का धरना जारी, प्रशासन का दावा खारिज
नेता बोले किसी लेखपाल ने नहीं खींचे हड़ताल से हाथ महिला लेखपालों ने संभाली अब धरना प्रदर्शन की कमान
जागरण संवाददाता, हाथरस : शुक्रवार को भी आंदोलन में लेखपालों का जोश कायम रहा। भीषण सर्दी में भी फर्श डालकर धरने पर डटे रहे। जिन 15 लेखपालों के हड़ताल में शामिल न होने का प्रशासन दावा कर रहा था, उनमें पांच लेखपाल धरना स्थल पर शुक्रवार को प्रशासन और शासन के खिलाफ बरसते नजर आए। अन्य लेखपाल संघ से निष्कासित हैं। आज के धरने की खास बात ये रही कि धरने की कमान महिला लेखपालों ने संभाल रखी थी। संचालन और अध्यक्षता तक महिला लेखपालों ने की।
शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता नीलम गौतम ने तथा संचालन कु.इंद्रेश गौतम ने किया। इन दोनों ने काफी देर तक प्रशासन और शासन को झकझोरा। जिला मंत्री विजय कुमार शर्मा के अनुसार प्रशासन जिन 15 लेखपालों के हड़ताल से वापस आने की बात कर रहा है, उनमें पांच धरने पर हैं बाकी निष्कासित हैं।
धरने में संगीता, श्वेता यादव, मनोकांता सुमन, राजदुलारी, जिलाध्यक्ष रामनिवास सिंह, प्रमोद अग्निहोत्री, एजाज मेंहदी, हृदेश कुमार शर्मा, महावीर सिंह, शिव कुमार गौतम, देववृत गौतम, कुलदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार, विपिन कुमार, गुंजन उपाध्याय, रमेश चंद्र, विनय चौधरी, कु. रुचि, अशोक उपाध्याय, ब्रजेश शर्मा, रेनू शर्मा, नरेश पाल गौतम, दिलीप अग्रवाल, अरविद कुमार, नवनीत भारद्वाज, हंसराज, मेघा जैन, सुरेंद्र कुमार, ऋषि कुमार, प्रवीण कुमार, प्रेमपाल सिंह, लेखपाल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।