Move to Jagran APP

श्रीराम कथा महोत्सव का सजने- संवरने लगा पंडाल

ब्लर्ब- 12 को शुभारंभ कार्यक्रम में आ सकते हैं डिप्टी सीएम 20 जनवरी तक कभी भी आ सकते हैं सीएम

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 12:51 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 12:51 AM (IST)
श्रीराम कथा महोत्सव का सजने- संवरने लगा पंडाल
श्रीराम कथा महोत्सव का सजने- संवरने लगा पंडाल

संवाद सहयोगी, हाथरस : श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए बागला कालेज के मैदान में विशाल पंडाल सजाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न संप्रदायों के आचार्य पीठाधीश्वर के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के आने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसमें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दिव्यांगजनों के लिए उपकरण वितरण शिविर आदि सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

शहर में श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी से होने जा रहा है। इसके लिए निर्धारित स्थान बागला कालेज के मैदान में टेंट लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें विशाल हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है। 100 गुणा 200 मीटर के इस पंडाल में चार खंड राम, लखन, भरत व शत्रुघ्न के नाम पर बनाए जाएंगे। इसमें राम खंड में वीवीआइपी के लिए व्यवस्था होगी। लखन खंड वीआइपी के लिए होगा। भरत खंड महिलाओं के लिए और शत्रुघ्न खंड सामान्य श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित रहेगा। इसमें आने जाने के लिए एक ही गेट रखा जाएगा। बेसहारा पशुओं से बचने के लिए भी इंतजाम टेंट में किए जाएंगे। लाइट व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जेनरेटर उपलब्ध रहेंगे। ऋद्धालुओं की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय, पेयजल, खोया-पाया केंद्र, अलाव आदि की व्यवस्था रहेगी। इसमें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगजन के लिए उपकरण वितरण आदि सामाजिक कार्यक्रम पर भी विचार किया जा रहा है। 12 व 20 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के आने की संभावना बताई जा रही है। 12 जनवरी को शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के शामिल होने की बात आयोजकों द्वारा कही जा रही है मगर प्रशासन को अभी उनके कार्यक्रम की सूचना नहीं मिली है। इनका कहना है

धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालुओं के आने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें प्रदेश व देश के दिग्गज नेताओं की सहभागिता होनी है। इसमें आने वाले अतिथियों के लिए गोशाला के अलावा शहर में गेस्टहाउस की भी व्यवस्था की गई है।

-राहुल, पदाधिकारी राघव माधव सेवा समिति

भागवत कथा को जीवन में उतारें

संसू, सादाबाद : भागवत कथा का श्रवण यदि कोई सच्चे मन से करे तो उसका जीवन बदल सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को भागवत कथा का श्रवण कर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

ये बातें बिसावर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव ईशान चौधरी ने भागवताचार्य ब्रजेश शास्त्री के स्वागत के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में सनातन धर्म के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को गीता, रामायण का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए। जहां भी ईश्वर का नाम जपा जा रहा हो उस स्थान पर कम से कम एक घंटे रुक कर ईश्वर की आराधना तथा ईश्वर का चिंतन करना चाहिए। भागवताचार्य बृजेश शास्त्री ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना करने से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। पूर्ण शांति मिलती है।

इस मौके पर गजराज ठाकुर, सोरन सिंह, सतीश चंद्र, अशोक चौधरी, गोविद कुशवाह, पप्पू पंडित जी, जगदीश ठाकुर, पाल सिंह, सोहनलाल पंडित, रूप सिंह आदि प्रमुख जन मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.