शहर का होगा चहुंमुखी विकास : आशीष
जागरण संवाददाता, हाथरस : नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि वह जन कसौटी पर खरा उत
जागरण संवाददाता, हाथरस : नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि वह जन कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। चुनाव के दौरान जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष रामनगर कालोनी में स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह परमार ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नहीं है। समारोह में प्रमुख समाजसेवी तजवंत कालरा, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, सभासद संजय सक्सेना, प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक राजवीर ¨सह पहलवान, सांसद की पत्नी श्वेता दिवाकर, हाथरस ब्लाक प्रमुख अमर ¨सह पांडेय, रामकुमार माहेश्वरी, मोरमुकुट गुप्ता, डॉ.अविन शर्मा, योगा पंडित, मुकेश पौरुष, दिलीप पौद्दार, सत्यपाल ¨सह मदनवात, रामवीर ¨सह भैयाजी, राकेश अनाड़ी, मुरारी लाल वाष्र्णेय का भी स्वागत किया। इस मौके पर संयोजक नरेंद्र ग्रोवर व अरुण कुमार, चंदन अरोरा, जय प्रकाश अरोरा, नरेश नरूला, जगदीश गुलाटी, गुलशन कुमार, अरुण गुलाठी, श्याम गुलाठी, सागर , दक्ष अरोरा, महेन्द्र अतरेजा, सुभाष अरोरा, बंसर लाल अरोरा, गोपाल, नीरज दुआ आदि मौजूद रहे।