Move to Jagran APP

वृक्षों से हरा-भरा दिखने के साथ ऑक्सीजन का केंद्र बनेगा शहर

जल्द लगाए जाएंगे 1000 बरगद व पीपल के और पौधे ग्रीन बेल्ट से दूर होगी शहर में ऑक्सीजन कमी की समस्या।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 01:18 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 01:18 AM (IST)
वृक्षों से हरा-भरा दिखने के साथ ऑक्सीजन का केंद्र बनेगा शहर
वृक्षों से हरा-भरा दिखने के साथ ऑक्सीजन का केंद्र बनेगा शहर

संवाद सहयोगी,हाथरस: शहर को ऑक्सीजन का एक बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए शहर के मथुरा रोड, सिकंदराराऊ रोड, अलीगढ़ रोड, आगरा रोड पर पटरियों के किनारे दो वर्षाें से पौधारोपण का कार्य चल रहा है। इन पौधों के वृक्ष बनने पर राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिल सकेगी।

prime article banner

यह उद्गार गुरुवार को पृथ्वी दिवस पर सिटी स्टेशन के सामने पौधारोपण करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने घोषणा की आने वाले समय में 1000 बरगद व पीपल के पौधों का रोपण किया जाएगा, जो नगर में अगले 500 वर्षों तक बने रहेंगे। इनसे भरपूर मात्रा में लोगों को ऑक्सीजन मिला करेगी। अधिक वृक्षों के होने से हमारा हाथरस अधिक हरा-भरा दिखेगा। साथ यह देश में एक बड़ा ऑक्सीजन केंद्र भी बनकर उभरेगा। दुनियाभर में जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने के लिए प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1970 में आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के जन्म की वर्षगांठ का प्रतीक है। इसमें ईओ डा. विवेकानंद गंगवार के अलावा अन्य कर्मचारी, सभासद व स्थानीय लोग मौजूद थे। बैंकों सहित बस्तियों में किया गया सैनिटाइज

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में पॉजिटिव केश निकलने की सूचना मिलने पर पालिका की ओर से उस स्थान पर सैनिटाइज कराया जा रहा है। बुधवार को शहर में लाल वाला पेच, वसुंधरा, बसंतबाग कालोनी, नवीपुर, आगरा रोड के अलावा यूको व आइडीबीआइ बैंक परिसरों को सैनिटाइज किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि संक्रमण पहले से अधिक तेजी से बढ़ रहा है। पालिका द्वारा सीमित संशाधनों से दिनरात सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बिना मास्क व सैनिटाइजर के घरों से नहीं निकलने के लिए लोगों को जागरूक किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.