कार से टकराई बस, विवाद से लगा जाम
हाथरस : सादाबाद में शुक्रवार की शाम करवन नदी पुल पर अर्टिगा कार व रोडवेज बस की टक्कर क
हाथरस : सादाबाद में शुक्रवार की शाम करवन नदी पुल पर अर्टिगा कार व रोडवेज बस की टक्कर के बाद विवाद खड़ा हो गया। इसते कारण यातायात बाधित हो गया। अलीगढ़ की ओर से आगरा जा रही पीतल नगरी डिपो की बस कार से टकराई थी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों के चाल भिड़ गए। गाली-गलौज होने लगी। हाइवे पर ही भीड़ एकत्रित हो जाने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला निपटाया। इसके बाद कार चालक ने सादाबाद इंटर कालेज के सामने फिर रोडवेज बस को रुकवा लिया। फिर दोनों में कहासुनी हुई।
जिला इकाई भंग
हाथरस : उत्तर प्रदेश लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति की जिला इकाई को प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा को निर्देशित किया है कि वे प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी नरेश कुमार शर्मा के परामर्श से जिले की नवीन कार्यकारणी को गठित कर प्रदेश कार्यालय में अनुमोदन हेतु अविलम्ब सूचित करें। ये जानकारी जिलाध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा ने दी है।